फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deadly attack on liquor shop employees three employees seriously injured in Mungeli

Mungeli: शराब दुकान के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, आरोपियों की तलाश जारी

Sun, 19 Nov 2023 03:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Nov 2023 03:00 PM IST
सार

घायलों में दीपक सिंह परिहार, मेशराम खुटे, सीतेश कुर्रे, व रोम हर्षण धीरही जिसमे तीन लोगों को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Deadly attack on liquor shop employees three employees seriously injured in Mungeli
घायलों का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली नगर में असामाजिक तत्वों का आतंक कितना बढ़ चूका है इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की नगर मे आये दिन किसी न किसी बात को लेकर चाकूबाजी मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ गयी हैं। कहीं न कहीं इन सब अपराध का मुख्य वजह नशा है, नशा चाहे प्रतिबंधित दवाई का हो या गांजा या शराब का नवयुवा इस नशे की गिरफ्त में फंसे हुए हैं। विभिन्न अपराधों को अंजाम दे रहें है। 

विज्ञापन

 

चिल्हर पैसे को लेकर शराब दुकान कर्मचारी और दो लड़कों के बिच मामूली विवाद हुआ था जिस पर रंजिश रखते हुए देख लेने की धमकी देकर चला गया था और रात्रि मे दाऊपारा शराब दुकान के सभी कर्मचारी रात्रि मे दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे तभी सतनाम भवन के पास 10 से 15 की संख्या में लाठी, डंडे, ईंट, पत्थरों और हथियारों से लेश होकर मोके के इंतजार मे घात लगाकर छुपे हुए थे तभी अचानक से इन लोगों पर हमला कर दिया। जिससे तीन शराब दुकान के कर्मचारियों के सिर में गंभीर चोट आई है, तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

घायलों में दीपक सिंह परिहार, मेशराम खुटे, सीतेश कुर्रे, व रोम हर्षण धीरही जिसमे तीन लोगों को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रेफर किया गया है। शराब दुकान कर्मियों पर प्राणघात हमला करने वालों की पहचान दाऊपारा चौक के आसपास रहने वाले हैं जो लडके असमाजिक कार्य में लिप्त हैं और नशेड़ियों का गैंग है जिनकी पहचान कर ली गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed