फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of Rajputana Regiment soldier who was on leave found in field in Marwahi

GPM News: छुट्टी पर आए राजपूताना रेजिमेंट के जवान का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Dec 2024 06:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Dec 2024 06:51 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में छुट्टी पर आए एक जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Dead body of Rajputana Regiment soldier who was on leave found in field in Marwahi
जवान का फाइल फोटो व घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा में सड़क किनारे राजपूत रेजिमेंट के जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जवान जम्मू कश्मीर में तैनात था और 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक कि छुट्टी में अपने गांव पेंड्रा पहुंचा था। पूराने घर से वह अपने निर्माणाधीन घर जाने की बात कहते हुए निकला था, लेकिन सुबह उसका शव और बाइक सड़क किनारे एक खेत मे मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस जवान को सड़क हादसे का शिकार बता रही है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पेंड्रा थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव के रहने वाले प्रेम नारायण मराबी पिछले 2015 से भारतीय सेना के राजपूत रेजिमेंट में  थे। जम्मू कश्मीर में उनकी ड्यूटी थी और वह पिछले माह 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक कि छुट्टी पर अपने गृह ग्राम पेंड्रा थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव पहुंचे थे। 15 तारीख को प्रेम नारायण को वापस जम्मू कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। बुधवार रात अपने पुराने घर से खाना खाकर निर्माणाधीन मकान में सोने जा रहा हूंम कहकर निकले थे। सुबह गांव के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी कि सड़क किनारे खेत में उसकी लाश पड़ी हुई है। घरवाले मौके पर पहुंचे और उसके बाद मामले की जानकारी पेंड्रा पुलिस को भी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रेम नारायण मराबी के शव के पास ही उसकी बाइक भी टूटी फूटी हालात में पुलिस ने बरामद किया है। प्रेम नारायण के सिर, हाथ और घुटने में काफी गहरी चोट के निशान थे। परिजनों का मानना है कि उसके बेटे की कहीं और हत्या करके खेत मे लाश फेंकी गई है और घटना को दुर्घटना का स्वरूप प्रदान किया गया है। वहीं, परिजनों की आशंका पर पुलिस ने भी एफएसएल की टीम मौके पर बुला ली है। साथ ही साइबर सेल के माध्यम से भी हर संभावनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि रात के वक्त किसी भारी वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई है फिर भी पोस्टमार्टम सहित अन्य जांच का इंतजार है। इसके बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed