फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dead body of girl found in trunk of car in Bilaspur Chhattisgarh

Bilaspur: कार की डिक्की मे मिला युवती का शव, परिजनों ने 16 नवंबर को दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Sat, 19 Nov 2022 09:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 19 Nov 2022 09:49 PM IST
सार

भिलाई सेक्टर 7 स्ट्रीट दुर्ग की रहने वाली प्रियंका बिलासपुर के दयालबंद में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की पढ़ाई कर रही थी। प्रियंका के परिजनों ने 16 नवंबर को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
dead body of girl found in trunk of car in Bilaspur Chhattisgarh
प्रियंका सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र मे एक युवती का शव मिला है। कस्तूरबा नगर के एक घर के यार्ड मे शव को कार मे छुपा दिया गया था। मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भिलाई सेक्टर 7 स्ट्रीट दुर्ग की रहने वाली प्रियंका बिलासपुर के दयालबंद में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की पढ़ाई कर रही थी। प्रियंका के परिजनों ने 16 नवंबर को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, प्रियंका 24 घंटे से घर नही पहुंची है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू दी।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को पता चला की कस्तूरबा नगर मे एक कार से बदबू आ रही है। वहां सिल्वर रंग की CG-10-F-3472 नंबर की सेंट्रो हुंडई कार बहुत दिनों से खड़ी है। मामले में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की तो कार से शव मिला। बाद में जांच करने पर पता चला कि यह शव प्रियंका सिंह का है। सुनने में आ रहा है कि युवती ने शेयर मार्केट मे पैसे लगाए थे। पैसे के लेनदेन को लेकर गला दबाकर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed