{"_id":"653bf2327ee5361f2300ff65","slug":"dead-body-of-foreigner-found-in-international-hotel-room-in-jagdalpur-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: इंटरनेशनल होटल के कमरे में मिला विदेशी नागरिक का शव, पोस्टमार्मट रिपोर्ट से होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: इंटरनेशनल होटल के कमरे में मिला विदेशी नागरिक का शव, पोस्टमार्मट रिपोर्ट से होगा खुलासा
Fri, 27 Oct 2023 10:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:56 PM IST
सार
इंटरनेशनल होटल के कमरे में विदेशी नागरिक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के एक इंटरनेशनल होटल के कमरे में रुके विदेशी नागरिक की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया है, जहां शनिवार की सुबह विदेशी नागरिक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि धरमपुरा मार्ग पर स्थित इंटरनेशनल होटल में कुछ दिन पहले एक विदेशी नागरिक आकर रुका हुआ था। शुक्रवार की रात को जब होटल के कर्मचारी ने कमरे में दस्तक दी तो किसी तरह की कोई भी आवाज नही आई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी होटल मैनेजमेंट को दी, जहां विदेशी नागरिक मृत अवस्था में दिखा।
विज्ञापन
इसके बाद स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि शायद विदेशी नागरिक को हार्ट अटैक आने के कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और होटल में जांच जारी है। वहीं, मामले में शनिवार को विदेशी नागरिक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि विदेशी नागरिक की मौत का कारण क्या है।
विज्ञापन