Chhattisgarh: सीएम बघेल ने शहीद जवानों की पार्थिव देह को दिया कंधा, कहा- बेकार नहीं जाएगी शहादत
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के अरनपुर में शहीद हुए 10 जवानों को अंतिम सलामी दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 3 हेड कांस्टेबल सहित 10 जवान शहीद, नागरिक की भी मौत
नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए शहादत दी है। उनकी ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, नक्सलियों को हमारे जवान घेरकर जंगल में मारते हैं और उनके शवों को लेकर भी आते हैं। नक्सलियों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनको अब ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। लगातार नक्सलियों का दायरा घटता जा रहा है।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Naxalite: चार महीने जवानों पर पड़ते हैं भारी, 10 साल में 250 से ज्यादा शहादत; जानिए क्या है TCOC
परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन
मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस लाइन में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवदेनाएं प्रकट कीं। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जवानों को श्रद्धांजलि देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की ओर से हमले का वीडियो जारी किया गया है। इसमें जवानों की गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ते और नक्सलियों के मूवमेंट को दिखाया गया है।
हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शहीद हुए हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें...तस्वीरों में नक्सली हमले के निशान: 50 KG विस्फोटक से उड़ाया जवानों का वाहन, साथियों को रेस्क्यू कर लौट रहे थे
लौट रहे जवानों की गाड़ी ब्लास्ट से उड़ाई
माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान बुधवार दोपहर वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान एक प्राइवेट वाहन से निकले थे। हमले में एक नागरिक की भी मौत हुई हैै। वारदात की पुष्टि आईजी सुंदरराज पी. ने की है।