नक्सली हमला: सीएम रमन सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- चुनाव को लेकर पर्याप्त सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलवाद से प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक की। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल हिंसा से निपटने के लिए संबंधित इलाकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा में नक्सली हमले को लेकर चर्चा हुई। हमने सुरक्षा को लेकर रोडमैप बनाया है कि इसे और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। मीडिया और स्थानीय लोगों को और सुरक्षा दी जा सकती है। हमारे पास चुनाव को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है।
Media is coming from outside as well. In light of recent attack(by Naxals in Dantewada that claimed 4 lives), we discussed what police could've done better. We've prepared a road map on how better security can be provided to media&locals.We've adequate security for polls: R Singh pic.twitter.com/DpxPPWiEmM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 31, 2018
बैठक में मुख्य सचिव अजय सिंह, गृह विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक ए. एन. उपाध्याय, विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान) डी. एम. अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि बैठक में दंतेवाड़ा जिले के नीलवाया गांव के जंगलों में कल हुई नक्सल हिंसा में दो पुलिस कर्मियों उपनिरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह और सहायक आरक्षक मंगलूराम तथा दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। इस नक्सल वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
इस घटना में घायल एक अन्य जवान की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में और भी अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया है।