{"_id":"9666009c-87e6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dalai-lama-was-overwhelmed-to-see-splendor-of-sirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरपुर का वैभव देख भावविभोर हुए दलाई लामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरपुर का वैभव देख भावविभोर हुए दलाई लामा
महासमुंद/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Mar 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा वीरवार को महासमुंद जिले की पुरा नगरी सिरपुर पहुंचे। दलाई लामा सिरपुर में बौद्घ संस्कृति और प्रचीन वैभव देखकर भावविभोर हो गये।
विज्ञापन
इस दौरान धर्मगुरु लामा लक्ष्मण मंदिर, बाजार क्षेत्र और तिवरदेव में भी घूमे और वहां चल रही खुदाई की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि यहां खुदाई में प्राप्त पुरा संपदा से दक्षिण कौशल के वैभवशाली इतिहास के संबंध में अद्भुत जानकारियां मिल रही हैं। इस दौरान उन्होंने सिरपुर को नालंदा से भी अधिक प्रचारित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
दलाईलामा सुबह 9 बजे सिरपुर पहुंचे। भ्रमण के दौरान उनके साथ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, कलेक्टर आर. संगीता, पुलिस अधीक्षक नीथू कमल सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
दलाई लामा ने कहा कि सिरपुर आगे चलकर अपनी छवि विदेश में भी स्थापित करेगा, लेकिन यहां पर विदेशी पर्यटकों को ठहराने की उचित व्यवस्था नहीं है। अगर सरकार यह व्यवस्था कर दे तो विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।