{"_id":"680e08b5feb6cf1b4606f0f5","slug":"cyber-fraud-of-rs-11-lakh-raipur-police-arrested-the-main-accused-from-delhi-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: 11 लाख रुपये की साइबर ठगी, रायपुर पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: 11 लाख रुपये की साइबर ठगी, रायपुर पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार
Sun, 27 Apr 2025 04:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 27 Apr 2025 04:06 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में ठगी का मामला सामने आया है। शेयर ट्रेडिंग और मुनाफे के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने आरोपियों को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में ठगी का मामला सामने आया है। शेयर ट्रेडिंग और मुनाफे के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने आरोपियों को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी डॉ. प्रकाश गुप्ता ने आमनाका थाना में शिकायत दर्ज की। उन्होंने शिकायत में पुलिस को बताया कि वे शेयर ट्रेडिंग और मुनाफे के झांसे में आकार ठगी का शिकार हो गए हैं। आरोपियों ने उनके साथ 11 लाख रुपये की ठगी की गई। इस शिकायत के आधार पर थाना आमनाका में मामला दर्ज किया गया।
इस पर रायपुर रेंज साइबर थाने ने मामले की जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में चार आरोपियों- पवन सिंह, गगनदीप शर्मा, राजवीर सिंह, और संदीप रात्रा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। इसके बाद एक विशेष पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें मुख्य आरोपी 29 वर्षीय हिमांशु तनेजा , 37 वर्षीय गणेश कुमार, और 26 वर्षीय अंकुश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, और साइबर अपराधी से अर्जित रकम से खरीदे गए मकान और फ्लैट की जानकारी जब्त की। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी कंपनी के नाम पर बैंक खाते खोलकर फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए रकम विदेश भेजते थे। बाद में रकम को वापस प्राप्त कर लेते थे। पुलिस अब आरोपियों से जब्त रकम से क्रय की गई संपत्ति के दस्तावेज प्राप्त करके अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है।