{"_id":"6910719832d93628520a3d21","slug":"crpf-jawan-injured-after-being-hit-by-an-ied-while-on-a-search-operation-in-sukma-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा: आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का जवान घायल, सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा: आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का जवान घायल, सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान
Sun, 09 Nov 2025 04:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 09 Nov 2025 04:19 PM IST
सार
सुकमा जिले के फूलबगडी थाना क्षेत्र के गोगुंडा जंगल-पहाड़ी इलाके में शनिवार दोपहर एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई है। इस विस्फोट में 74वीं बटालियन सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिले के फूलबगडी थाना क्षेत्र के गोगुंडा जंगल-पहाड़ी इलाके में शनिवार दोपहर एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई है। इस विस्फोट में 74वीं बटालियन सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के वक्त जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।
विज्ञापन
घटना में जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को सुरक्षित निकाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और संभावित माओवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में माओवादियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, जबकि घटना की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
विज्ञापन