फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   criminals hijack the train in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अपराधियों का दुस्साहस, ट्रेन हाइजैक

Wed, 06 Feb 2013 11:54 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Feb 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
criminals hijack the train in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सशस्त्र अपराधियों ने जनशताब्दी एक्सप्रेस को अपने कब्जे में कर एक कुख्यात अपराधी को छुड़ा लिया। उपेंद्र सिंह नामक इस अपराधी को पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस घटनाक्रम में पुलिस का एक जवान और ट्रेन का सहायक ड्राइवर जख्मी हो गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भिलाई स्टेशन पर करीब दर्जन भर अपराधी ट्रेन में सवार हुए। इनमें से कुछ अपराधियों ने केबिन में पहुंचकर ट्रेन के चालक पर पिस्तौल तान दी। सहायक ड्राइवर द्वारा विरोध जताने पर अपराधियों ने उसे जख्मी कर दिया। कुम्हारी और सरोना स्टेशन के बीच इन अपराधियों ने ट्रेन को जबरन रोककर उपेंद्र सिंह को छुड़वा लिया। घायल ड्राइवर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले उपेंद्र सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामलों में वह उम्रकैद की सजा काट रहा था। फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed