फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman goes to SSP office for the arrest of her son in Chhattisgarh

बेटे को गिरफ्तार करवाने के लिए महीनों थाने के चक्कर लगाती रही मां

Fri, 31 Aug 2018 11:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Woman goes to SSP office for the arrest of her son in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला अपने बेटे द्वारा किए जा रहे अपराधों से इतनी परेशान हो गई कि उसने खुद पुलिस से गुहार लगाई कि उसके बेटे को गिरफ्तार किया जाए। वह महीनों थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में मजबूर होकर उसने एसएसपी के दफ्तर में मदद मांगी।

विज्ञापन


जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तब पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके (बेटे) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली गीता दुबे का कहना है कि उनका बेटा सूरज कुमार गलत संगत में पड़ चुका है। वह चोरी जैसी वारदातों को भी अंजाम देता है। गीता ने आगे बताया कि जब वह इस बात कि शिकायत जामुल थाने के पुलिस अधिकारियों से करती है तो वह बेटे को नाबालिग बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में जब गीता की बात थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो उसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed