{"_id":"5b2762a94f1c1bf56e8b88b1","slug":"two-sadhiv-s-allegedly-abducted-and-gang-raped-by-four-in-chhatisgarh-bilaspur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : साध्वियों ने अपहरण कर गैंगरेप के लगाए आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत्तीसगढ़ : साध्वियों ने अपहरण कर गैंगरेप के लगाए आरोप, मामला दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कथित तौर पर चार लोगों ने दो साध्वियों का अपहरण कर सामूहिक गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि ये घटना इसी साल 2 मार्च की है। लेकिन पुलिस को इस बारे में शुक्रवार को पता चला। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
बिलासपर के एसपी आरिफ शेख ने बताया कि साध्वियों की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। जिसमें उन्होंने चार लोगों को रेप का दोषी बताया है। इन चार व्यक्तियों के नाम हैं दिलीपचंद पटेल, कल्पनाथ चौधरी, गिरिजाशंकर चौधरी और श्यामचंद चौधरी।
विज्ञापन
दोनों साध्वियों की उम्र 24 साल के आसपास है। दर्ज शिकायत में साध्वियों ने बताया है कि वह 2 मार्च को वह साउथ बिहार एक्सप्रेस से चंपा रेलवे स्टेशन उतरी थीं। जिसके बाद उन्हें दिलीपचंद पटेल मिला जिसे वह पहले से जानती थीं। साध्वियों के मुताबिक दिलीपचंद ने उनसे कहा कि वह उन्हें अपनी गाड़ी से उनके आश्रम तक पहुंचा देगा। यह आश्रम जांजगीर-चांपा जिले के अमोदा हसौद गांव में है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब वह गाड़ी में बैठीं तो उसके थोड़ी देर बाद ही पटेल ने गाड़ी कोरबा जिले की ओर मोड़ दी और कहने लगा कि उसे एक जन्मदिन पार्टी में जाना है। फिर बारापली में पटेल ने तीन और आदमियों को गाड़ी में बिठा लिया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो पटेल उन्हें बंदूक दिखाकर मारने की धमकी देने लगा और सोनाडी के एक सुनसान इलाके में ले जाकर चारों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले की अधिक जानकारी लेने के लिए रविवार को दोनों पीड़िता को बुलाया था।