फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Man fought with father in law, wife gave big punishment

ससुर के साथ झगड़ा करने पर युवक को पत्नी ने दी बड़ी सजा, अब गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Jul 2018 01:36 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Man fought with father in law, wife gave big punishment

छत्तीसगढ़ के बिलापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का अपने ससुर से झगड़ा हो गया जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे बहुत बड़ी सजा दी। जब वह सो रहा था तभी उसकी पत्नी ने उसके ऊपर उबलता हुआ पानी डाल दिया। इसके बाद वह बुरी तरह जल गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित और उसके परिवार के बयानों के अधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक मनोज सूर्यवंशी शहर के शिवघाट का रहने वाला है। सोमवार को उसका अपने ससुर के साथ किसी घरेलू बात पर झगड़ा हो गया था। उसका ससुर अपनी बेटी से मिलने के लिए वहां आया था। जब ससुर वहां से चला गया तो उसकी पत्नी ने कहा कि उसे उसके पिता से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पति पत्नी के बीच काफी झगड़ा हो गया। पत्नी बहुत गुस्से में थी। जब रात को मनोज सोने के लिए कमरे में गया तो वो रसोई की ओर चले गई। वह अपने साथ उबलता हुआ पानी लेकर कमरे में पहुंची। मनोज को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि वो कुछ ऐसा करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी ने गुस्से में उसके ऊपर उबलता हुआ पानी डाल दिया। जिसके बाद वह काफी जल गया और चिल्लाने लगा। उसके चिल्लीने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए और उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए। अभी पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सरकंडा थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed