{"_id":"58b11c2f4f1c1bdb2fb236f0","slug":"lady-set-to-fire-for-resisting-the-rape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेप करने में रहा नाकाम, तो सनक में महिला को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप करने में रहा नाकाम, तो सनक में महिला को जिंदा जलाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
-
- 1
-
Link Copied
छत्तीसगड़ के कोरबा जिले में बलात्कार की कोशिश में नाकाम होने पर एक 30 वर्षीय महिला को आग लगा कर मार डाला। हैवानियत की हदें पार करने वाला और कोई नहीं महिला का देवर है, जिसकी अपनी भाभी पर लंबे समय से गंदी नजर बनी हुई थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक महिला ने जब सनकी का विरोध किया तो उसने मिट्टी का तेल डालकर उसपर आग लगा दी। इस वजह से पीड़िता की मौत हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोरबा से करीब 15 किलोमीटर दूर इस दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नही था। इसी का फायदा उठाते हुए 25 वर्षीय रमेश पटेल, जो कि महिला के पति का रिश्ते में भाई लगता था, घर में आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
भाभी ने विरोध किया तो करने लगा पिटाई
जब भाभी ने इसका विरोध किया तो दोनों में झड़प हो गई। गुस्साए देवर ने पहले तो भाभी की पिटाई की और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। चीखें सुनाई पड़ने पर पड़ेसी इक्कट्ठा हो गए और पिड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, महिला 70% तक जल चुकी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की महिला की मृत्यु होने से पहले उसका बयान ले लिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले का तफ्तीश में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की महिला की मृत्यु होने से पहले उसका बयान ले लिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले का तफ्तीश में जुट गई है।