रेप करने में रहा नाकाम, तो सनक में महिला को जिंदा जलाया
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगड़ के कोरबा जिले में बलात्कार की कोशिश में नाकाम होने पर एक 30 वर्षीय महिला को आग लगा कर मार डाला। हैवानियत की हदें पार करने वाला और कोई नहीं महिला का देवर है, जिसकी अपनी भाभी पर लंबे समय से गंदी नजर बनी हुई थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक महिला ने जब सनकी का विरोध किया तो उसने मिट्टी का तेल डालकर उसपर आग लगा दी। इस वजह से पीड़िता की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को कोरबा से करीब 15 किलोमीटर दूर इस दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नही था। इसी का फायदा उठाते हुए 25 वर्षीय रमेश पटेल, जो कि महिला के पति का रिश्ते में भाई लगता था, घर में आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा।
भाभी ने विरोध किया तो करने लगा पिटाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया की महिला की मृत्यु होने से पहले उसका बयान ले लिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले का तफ्तीश में जुट गई है।