फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   crime in chhattisgarh; collectorate employee raped 13 year old girl by befriending on Instagram in chhattisgar

Chhattisgarh: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, कलेक्ट्रेट का फरार कर्मचारी गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2022 03:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Sep 2022 03:26 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने 13 साल की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर गिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म किया। 
 

विज्ञापन
crime in chhattisgarh; collectorate employee raped 13 year old girl by befriending on Instagram in chhattisgar
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की एक लड़की से कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की और फिर उसे गिफ्ट देने के बहाने घर बुलाया था। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने आरोपी की पिटाई की और मामला  दर्ज करा दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने उसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुंगेली के लोरमी निवासी अनिरुद्ध राजपूत (31) बिलासपुर कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर है और सिविल लाइन स्थित गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता था। वहीं मोहल्ले में ही 13 साल की लड़की भी रहती है और तब 7वीं क्लास में पढ़ती थी। अनिरुद्ध ने करीब साल भर पहले लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद दोनों की मैसेज में बात होना शुरू हो गई। आरोप है कि अनिरुद्ध ने जून 2021 में लड़की को गिफ्ट देने के बहाने अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


परिजनों ने मोबाइल देखा तो चला पता
आरोपी ने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इस डर के चलते लड़की चुप रही। इसके बाद आरोपी ने लड़की को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज करना शुरू कर दिया। लड़की को परेशान देख जब परिजनों ने उसका मोबाइल चेक किया तो उन्हें आरोपी अनिरुद्ध की हरकतों की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने लड़की से पूछताछ की तो दुष्कर्म का भी पता चला। इस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इसके बाद आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची पुलिस
परिजनों की शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। हालांकि पुलिस उसके परिजनों और करीबियों के संपर्क में थी। इसी दौरान दो माह बाद महाराष्ट्र के शिरडी से आरोपी अनिरुद्ध ने अपने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने नंबर ट्रेस किया और आरोपी तक जा पहुंची। पूछताछ में बताया कि वह धर्मशाला में रह रहा था और लंगर में खाना खाता था। वह एक माह से शिरडी में छिपा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed