मां और प्रेमी ने बनाया बेटियों का MMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों ने अपनी मां पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
दोनों नाबालिग बेटियों ने अपनी मां पर यह आरोप लगाया है कि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बहनों के अश्लील एमएमएस बनाती थी।
बहनों ने अपने बयान में यह भी बताया कि इस पूरे मामले में मां का प्रेमी उनकी मदद करता और दोनों बहनों का यौन शोषण भी करता रहा।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
दोनों बहनों के बयान के बाद उनकी मां और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी महिला एक स्कूल में स्वीपर है। चार साल पहले उसके पति की मृत्यु हो जाने के बाद उसे अनुकंपा के तौर पर यह नौकरी मिली थी।
पीड़ित बेटियों के मुताबिक उनके पिता की मौत के बाद से ही उनका प्रेमी मुख्तार खान घर पर आकर रहने लगा था। और इसी के बाद से मां और उनके प्रेमी ने बेटियों से शोषण शुरू कर दिया था।