{"_id":"62fd590e13dd9e2bb3649ca2","slug":"cpri-inks-mou-with-chhattisgarh-government-to-set-up-regional-testing-laboratory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सीपीआरआई करेगा क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित, सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सीपीआरआई करेगा क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित, सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
Thu, 18 Aug 2022 02:39 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:39 AM IST
सार
समझौते के अनुसार नवा रायपुर अतर नगर के सेक्टर-30 में 10 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षण इकाई स्थापित की जाएगी जिसमें ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मीटर, ट्रांसफार्मर तेल, स्विच फ्यूज इकाई और अन्य बिजली के परीक्षण की सुविधा होगी।
विज्ञापन
सीपीआरआई करेगा क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई), बेंगलुरु की मदद से राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला और परीक्षण केंद्र की स्थापना होगी। इसकी जानकारी जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि बेंगलुरु स्थित सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपीआरआई) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार के साथ रायपुर जिले में एक क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि समझौते के अनुसार नवा रायपुर अतर नगर के सेक्टर-30 में 10 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षण इकाई स्थापित की जाएगी जिसमें ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मीटर, ट्रांसफार्मर तेल, स्विच फ्यूज इकाई और अन्य बिजली के परीक्षण की सुविधा होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों को उपकरणों की जांच में 20 फीसदी की छूट मिलेगी। इससे समय और राजस्व की बचत होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद और सीपीआरआई के अतिरिक्त निदेशक बीए सावले के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन गठित सार्वजनिक उपक्रम है, जिसका मुख्यालय कर्नाटक के बेंगलुरु में है।