फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cow's calf killed by slitting its throat on road in chhattisgarh korba

Chhattisgarh: कोरबा में गाय के बछड़े की गला रेत कर हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव, लोगों में गुस्सा

Mon, 24 Oct 2022 05:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Oct 2022 05:07 PM IST
सार

इस घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि त्योहारी माहौल में कुछ लोगों ने जानबूझकर ऐसा किया गया है। ये बिल्कुल ठीक नहीं है। गुस्साए लोगों ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की है। मानिकपुर चौकी प्रभारी ललन पटेल ने बताया कि बछड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। 

विज्ञापन
cow's calf killed by slitting its throat on road in chhattisgarh korba
सड़क पर मिला गाय का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में किसी ने बड़ी बेरहमी से गाय के बछड़े की हत्या कर दी। बदमाशों ने धारदार हथियार से बछड़े का गला रेत दिया और फिर उसे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया। सड़क पर खून ही खून बिखरा हुआ था। लोगों ने देखा तो गुस्सा भड़क गया। हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और FIR दर्ज की है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। आशंका जताई जा रही है कि त्योहार पर माहौल बिगाड़ने के लिए आसामाजिक तत्वों ने ऐसा किया है। 
विज्ञापन


धारदार हथियार से रेता गया गला
जानकारी के मुताबिक, सुभाष ब्लॉक के झोपड़ी पारा में शनिवार रात को कुछ लोगों ने खून से लथपथ एक बछड़े को तड़पता हुआ देखा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बछड़े का गला धारदार हथियार से रेता गया और फिर उसे मरने के लिए छोड़ दिया। जिसके चलते तड़प-तड़प कर बछड़े ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बछड़े के शव को वहां से हटवाकर उसके मालिक को इसकी जानकारी दी। आसपास के लोग रात में अपने मवेशियों को खुले में घूमने के लिए छोड़ देते हैं। 
विज्ञापन




इस घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि त्योहारी माहौल में कुछ लोगों ने जानबूझकर ऐसा किया गया है। ये बिल्कुल ठीक नहीं है। गुस्साए लोगों ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की आशंका
मानिकपुर चौकी प्रभारी ललन पटेल ने बताया कि बछड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि जिस तरह से गाय के बछड़े की हत्या की गई है, उससे शहर का माहौल बिगड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस घटना के लिए दोषी लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों का आक्रोश सड़क पर भी उतर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed