फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cow carcass was dragged for three km by tying with tractor in chhattisgarh

Chhattisgarh: गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर तीन किमी तक घसीटा, तीन कर्मचारी सस्पेंड, VIDEO वायरल

Mon, 24 Oct 2022 06:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आरोपी सफाई कर्मचारी नीलकंठ ठाकुर, रामाधार गैंड्रे, तामेश्वर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं अर्जुन्दा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
cow carcass was dragged for three km by tying with tractor in chhattisgarh
गाय के शव को ट्रैक्टर से खींचकर ले जाते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में मानवता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। एक गाय की मौत के बाद उसके शव को ट्रैक्टर से बांधकर तीन किमी तक घसीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोगों में नाराजगी है। साथ ही वह इसकी निंदा कर रहे हैं। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इस मामले में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही CMO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को गाय का शव हटाने के लिए भेजा गया था
जानकारी के मुताबिक, अर्जुंदा नगर पंचायत में सफाई के लिए ठेकेदार ने कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इस बीच क्षेत्र में एक गाय की मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने नगर पंचायत को इसकी सूचना दी। पंचायत की ओर से रविवार को तीन कर्मचारियों को गाय का शव हटाने के लिए भेजा गया। कर्मचारियों ने गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधा और उसे घसीट कर ले गए। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद से हंगामा हो गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कोरबा में गाय के बछड़े की गला रेत कर हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव, लोगों में गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने आरोपी सफाई कर्मचारी नीलकंठ ठाकुर, रामाधार गैंड्रे, तामेश्वर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं अर्जुन्दा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही का आदेश दिया है। 

भाजपा ने अफसर पर कार्यवाही की मांग की
वहीं इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है। अर्जुंदा के भाजपा मंडल पदाधिकरियों ने दोषियों पर पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज करने ज्ञापन सौंपा है। इसमें यह भी कहा गया है कि नगर के जैन साइकिल स्टोर्स के पास से गाय के शव को नगर पंचायत के ट्रैक्टर में बांधकर हिन्दू समाज को अपमानित करते हुए करीब 3 से 5 किमी तक घसीटा गया। इससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर आम जनता में आक्रोश है। उन्होंने सीएमओ के खिलाफ भी मामला दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed