{"_id":"5ec8c3578ebc3e909943b0b7","slug":"coronavirus-in-chhattisgarh-covid-19-cases-in-raipur-korba-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में कोरोना के 40 नए मामले आए सामने, 172 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 40 नए मामले आए सामने, 172 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Sat, 23 May 2020 12:01 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 23 May 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में 40 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है जब बड़ी संख्या में लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 172 में लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 62 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिससे प्रदेश में 110 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आज राज्य के कोरबा जिले में 12 लोगों में, बलौदाबाजार जिले में छह लोगों में, कबीरधाम जिले में पांच लोगों में, बालोद और कांकेर जिले में चार चार लोगों में, गरियाबंद जिले में तीन लोगों में और राजनांदगांव जिले में दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य के जांजगीर चांपा जिले, बिलासपुर, बेमेतरा और बलरामपुर जिले में एक एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है उनमें से ज्यादातर लोग प्रवासी मजदूर हैं तथा वह अन्य राज्यों से यहां आए हैं। इन मजदूरों को पृथक-वास केंद्र में रखा गया था।
अधिकारियों ने बताया कि 110 सक्रिय मरीजों में से 24 लोगों का इलाज रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा है। वहीं माना स्थित कोविड अस्पताल में 25 लोगों को, बिलासपुर के कोविड अस्पताल में 21 लोगों को, राजनांदगांव के मेडिकल कालेज अस्पताल में नौ लोगों को तथा रायगढ़ और अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में पांच पांच लोगों को भर्ती कराया गया है।