फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Corona virus infection confirmed in 193 more people in Chhattisgarh

कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में 193 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Sat, 01 Aug 2020 11:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 01 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona virus infection confirmed in 193 more people in Chhattisgarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ में 193 और लोगों में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,385 हो गई है। राज्य में शनिवार को 380 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 193 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


इनमें रायपुर जिले से 81, दुर्ग से 53, बिलासपुर से नौ, राजनांदगांव और जांजगीर-चांपा से आठ-आठ, सरगुजा से सात, कोरिया से पांच, रायगढ़, बलौदाबाजार और कबीरधाम से चार-चार, मुंगेली से तीन, बस्तर से दो तथा कोण्डागांव, नारायणपुर, महासमुंद, बेमेतरा और बालोद से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात कोरोना वायरस संक्रमित एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रायपुर की शदाणी दरबार निवासी 75 वर्षीय महिला को पिछले 10 दिन से बुखार और खांसी की शिकायत थी। महिला पिछले तीन वर्ष से उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थी। महिला को 27 जुलाई को रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। उसकी 31 जुलाई को देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,23,692 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 9,385 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य में अब तक 6,610 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 2,720 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed