Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Constable sister tied a rifle of a martyred soldier in a Naxalite attack on raksha bandhan

नक्सली हमले में शहीद जवान की राइफल को कॉन्स्टेबल बहन ने बांधी राखी, लिया बदला लेने का संकल्प

Fri, 16 Aug 2019 03:08 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 16 Aug 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
Constable sister tied a rifle of a martyred soldier in a Naxalite attack on raksha bandhan
Kavita Kaushal - फोटो : ANI

रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत कॉन्स्टेबल बहन ने नक्सली हमले में शहीद हुए अपने भाई की राइफल को राखी बांधी। कॉन्स्टेबल कविता कौशल, अक्टूबर 2018 में नक्सली हमले में शहीद हुए सहायक कांस्टेबल राकेश कौशल की बहन है। राकेश अरणपुर में एक नक्सली हमले में दो अन्य पुलिसकर्मी और एक कैमरापर्सन के साथ शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन


राकेश के शहीद होने के बाद उसकी बहन कविता को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली। दिलचस्प बात यह है कि कविता को उसके भाई की ही राइफल आवंटित की गई। कांस्टेबल कविता कौशल ने कहा, 'मुझे अपने भाई के स्थान पर छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी मिली। मैंने विभाग से अनुरोध किया था कि मैं उसी बंदूक का उपयोग करना चाहती हूं जो मेरे भाई सेवा में इस्तेमाल करते थे। नक्सली कायर होते हैं। मैं दंतेश्वरी सेनानियों से जुड़ना चाहती हूं और मेरे भाई की मौत का बदला लेना चाहती हूं।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक पल्लव ने इस संबंध में बताया कि कविता को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई। पहले उसने कार्यालय के काम के लिए अनुरोध किया था, लेकिन अन्य महिला कमांडो को देखकर उसने ऑपरेशन में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। उसने अपने भाई की राइफल के लिए भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कविता ने कहा- मेरे भाई हमेशा रक्षाबंधन पर मुझसे मिलने आते थे। उनकी कमी महसूस होती है, लेकिन मैंने उनकी राइफल पर राखी बांधी, जिसे वह अपने साथ ले जाते थे। 

मालूम हो करीब पिछले साल एक नक्सली हमले में सब इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट कांस्टेबल मंगलू और दूरदर्शन न्यूज के कैमरपर्सन अच्युतानंद साहू शहीद हो गए थे। इस घटना में जो दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, उन्हें अस्तपाल लाया गया। इनमें राकेश कौशल भी थे, जो बाद में अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed