{"_id":"5bb9ddf7867a55686518462d","slug":"congress-wrote-a-letter-to-ec-regarding-the-election-of-rajnandgaon-chhattisgarh-in-the-second-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के जिले में पहले चरण में चुनाव, कांग्रेस ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के जिले में पहले चरण में चुनाव, कांग्रेस ने जताया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Election State wise
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। यहां दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। शनिवार को ही चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव के तारीखों की घोषणा की थी। इसके साथ ही शिकायतों का दौर भी शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने पहले चरण में राजनांदगांव में होने वाले चुनाव को दूसरे चरण में कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
बता दें कि राजनांदगांव मौजूदा मुख्यमंत्री रमन सिंह का गृह जिला है। यहां पहले चरण में चुनाव होना है। अब कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताई है। दरअसल, कांग्रेस का कहना है कि राजनांदगांव एक शांत सीट है इसलिए उसका चुनाव दूसरे चरण में कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता आर. पी. सिंह का कहना है कि कर्वधा, पंडरिया, सिहावा और बिंद्रानवागढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं, जबकि राजनांदगांव मुख्यमंत्री की सीट है और एक शांत क्षेत्र भी है। इसलिए हमने राजनांदगांव में चुनाव दूसरे चरण में कराने को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। इसमें राजनांदगांव, खुज्जी, सुकमा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, अंतागढ़, डोंगरगांव, कांकेर, मोहला-मानपुर, बस्तर, केशकाल, भानुप्रतापपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, जगदलपुर, चित्रकोट और बीजापुर कोंटा शामिल हैं।
वहीं, दूसरे चरण में 72 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और 11 दिसंबर को मतों की गिनती होगी।