फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress workers came out to surround assembly broke the barricades water cannon was used to stop in Raipur

बरसते बादल के बीच विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी: तोड़े बैरिकेडिंग, कार्यकर्ताओं को रोकने वाटर कैनन चलाया

Wed, 24 Jul 2024 04:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Jul 2024 04:25 PM IST
सार

कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़ दिया है और आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
Congress workers came out to surround assembly broke the barricades water cannon was used to stop in Raipur
बरसते बादल के बीच कांग्रेसी विधानसभा घेरने निकले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज बुधवार को विधानसभा घेराव करने निकली है। राज्य के कानून व्यवस्था और बलौदाबाजार हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर आज विधानसभा घेराव करने निकली है। विधानसभा घेराव के लिए बरसते बादल के बीच प्रदेशभर से कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मंडी गेट सभा स्थल पहुंचे। कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़ दिया है और आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आने-जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी भी हुई है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में बारिश के बीच विधानसभा घेराव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पंडरी के मंडी गेट पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन


आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में कलेक्टोरेट नहीं जली, भाजपा की सरकार में यह घटना क्यों घट रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के गुंडे लोग कोई भी थाना हो लगातार थानेदार को भड़का रहे हैं। आज कोई पुलिस वाला संविधान और कानून के तहत काम नहीं कर रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि जो बलौदाबाजार में सफेद कपड़ा पहने थे, उसको माता-पीता के सामने मारा जाता था। गिरोधपुरी में घटना घटी थी। 17 तारीख को सीबीआई की जांच कराने की मांग की गई। अगर जांच होती, तो घटना नहीं होती। आज तक कभी ऐसी घटना नहीं घटी है। पहली बार यह घटना घटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोग मंच पर थे। पुलिस के लोग उन्हें क्यों पूछताछ नहीं कर रही है। यहां के ठेकेदार व्यापारी लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि नशाबाजी बढ़ गई है। नशेड़ी लोग पीट-पीट कर आदिवासी युवक को मार रहे हैं। उनका आरोप है कि मंत्रियों के संरक्षण में यह हो रहा है। पूर्व विधायक हैं, बच्चे हैं। किसी को कानून की कोई चिंता नहीं है। जैतखांभ काट दी गई, लेकिन आज तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सदन और सड़क दोनों ही जगह लड़ाई होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed