{"_id":"63958c00d8d0251338340e1f","slug":"congress-will-start-hath-jodo-yatra-from-jan-26-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 'भारत जोड़ो' के बाद अब 'हाथ जोड़ो' यात्रा, 26 जनवरी से होगी शुरुआत, घर-घर जाएंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 'भारत जोड़ो' के बाद अब 'हाथ जोड़ो' यात्रा, 26 जनवरी से होगी शुरुआत, घर-घर जाएंगे कांग्रेसी
Sun, 11 Dec 2022 01:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:21 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि, हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी ने अभी इस यात्रा का मार्ग तय नहीं किया है। दिसंबर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस यात्रा के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। उस बैठक में नई प्रदेश प्रभारी कुमार शैलजा को शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी साल में कांग्रेस यात्राओं के जरिए राजनीतिक भविष्य तलाशने में लगी हुई है। 'भारत जोड़ो' यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस अब देशभर में 'हाथ जोड़ो' यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत 26 जनवरी को होगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेसी घर-घर जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भी एक साथ यात्रा शुरू होकर बूथों तक जाएगी। इसके बाद हर जिले में अधिवेशन होगा और समापन पर राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी की यात्रा के 94 दिन पूरे
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस पदयात्रा ने 94 दिन पूरे कर लिए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी अब हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
सामाजिक वैमन्यता के खिलाफ जनजागरण
मोहन मरकाम ने कहा कि, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है।
विज्ञापन
देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत
उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम, उम्मीद और सद्भावना के नए बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों-हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है।