फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress victory in Himachal signals the departure of the Modi government

Raipur: हिमाचल में कांग्रेस की जीत मोदी सरकार की विदाई का संकेत, जानिए और क्या बोले मोहन मरकाम

Thu, 08 Dec 2022 07:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Dec 2022 07:48 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भानुप्रतापपुर की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। सावित्री मंडावी को जीता कर स्वर्गीय मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा ने जिस प्रकार से बलात्कारी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के आगे आज परिणाम है। भाजपा के प्रत्याशी को भानूप्रतापपुर के माता और बहनों ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Congress victory in Himachal signals the departure of the Modi government
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव एवं हिमाचल में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्पष्ट है हिमाचल की जनता ने मोदी के नेतृत्व को अस्वीकार कर दिया है। हिमाचल में भाजपा की करारी हार 2024 में केंद्र से मोदी सरकार के विदाई के संकेत हैं। गुजरात में चुनाव में भाजपा गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं की बल्कि हमेशा की तरह गुजरात की अस्मिता को आगे लाकर गुजरात के इज्जत की बात कह कर जनता से भावनात्मक रूप से वोट लेने में कामयाब रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भानुप्रतापपुर की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। सावित्री मंडावी को जीता कर स्वर्गीय मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा ने जिस प्रकार से बलात्कारी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के आगे आज परिणाम है। भाजपा के प्रत्याशी को भानूप्रतापपुर के माता और बहनों ने खारिज कर दिया। भाजपा में अगर नैतिकता है तो उन्हें अभी भी मासूम बच्ची के गैंगरेप के आरोपी ब्रह्मानंद को झारखंड पुलिस के हवाले करना चाहिए और उस मासूम बच्ची को न्याय दिलाने आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर चुनाव से साबित हुआ कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यो से जनता में नया भरोसा पैदा किया है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये सरकार ने काम किया। किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की कमेटी बनाई गयी। लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीनों को वापस कर सरकार ने भरोसे की जो नींव रखी थी वह पिछले चार सालों में और मजबूत हुआ है। यही भरोसा भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की जीत का आधार बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed