फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress protests against rising crime while manager union goes on strike over seven-point demands in Kondagao

Kondagaon: बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, वहीं प्रबंधक संघ की सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल

Tue, 08 Apr 2025 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर मंगलवार 08 अप्रैल को राज्यभर के जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Congress protests against rising crime while manager union goes on strike over seven-point demands in Kondagao
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर मंगलवार 08 अप्रैल को राज्यभर के जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित ओम नगर में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार और हत्या की घटना के विरोध में किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू की ओर से जारी निर्देशानुसार सभी जिला, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को इस प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया था। इस दौरान स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस समेत तमाम संगठनों ने पुतला दहन में भाग लिया।
विज्ञापन


कोंडागांव में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम मरकाम ने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार और गृह विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Congress protests against rising crime while manager union goes on strike over seven-point demands in Kondagao
सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

प्रबंधक संघ की सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल 
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ रायपुर के आह्वान पर कोंडागांव, केशकाल और नारायणपुर जिले के समिति प्रबंधक 5 अप्रैल 2025 से अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रबंधकों की प्रमुख मांगों में 36 वर्षों से कार्यरत प्रबंधकों का नियमितीकरण, वेतन का निजी खातों में सीधा भुगतान, एरियर की राशि का भुगतान, सेवा निवृत्त प्रबंधकों की संविदा नियुक्ति, न्यायालय के आदेशों का पालन, मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और एकमुश्त उपादान राशि शामिल हैं।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष बुधराम नेताम पहुंचे और प्रबंधक संघ की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि ये सभी मांगे पूर्णतः न्यायसंगत हैं और सरकार को इन्हें शीघ्र स्वीकार करना चाहिए, ताकि तेंदूपत्ता संग्रहण जैसे अहम कार्य प्रभावित न हों।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार वैध और जिला प्रतिनिधि भंजलाल पोयम ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो यह आंदोलन और तेज होगा। धरने में बड़ी संख्या में समिति प्रबंधकों की उपस्थिति रही और सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed