फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   congress mp naveen jinal got coul block in chhattisgarh

छत्तीसगढ़: कांग्रेस सांसद जिंदल को सस्ते दाम पर मिला कोल ब्लॉक

Sun, 22 Feb 2015 04:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sun, 22 Feb 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
congress mp naveen jinal got coul block in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सांसद नवीन जिंदल को सस्ती दर पर कोयला खदान मिल गई है। वहीं, पहली बार आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिंडाल्को ने भी एक कोयला ब्लॉक हासिल किया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ समाचार (सीजी) के मुताबिक संचालक खनिज एवं भौमिकर्म आईएएस अन्बलगन पी। का मानना है कि जिंदल-हिंडाल्को की दस्तक से राजस्व में बढ़ोतरी होगी और यह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छा संकेत है। पावर सेक्टर को दी जाने वाली कोयला खदानों के लिए प्रति टन 712 और 1110 रुपये की कीमत आंकी गई थी पर जिंदल समूह के पावर ग्रुप ने सरगुजा स्थित गारे पालमा 4/2 और 4/3 कोल ब्लॉक की बोली 108 रुपये प्रति टन की दर पर हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


इस कोयला ब्लॉक के लिए जीएमआर तथा अदानी ग्रुप भी लगे थे। इसी तरह छत्तीसगढ़ में पहली बार आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को ने गारेपालमा की 4/5 कोल ब्लॉक हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जिंदल द्वारा हासिल किए गए कोयला ब्लॉक की खनन क्षमता 60 लाख टन है तथा दोनों खदानों में 15 करोड़ 50 लाख टन का खनन हो सकेगा। इधर हिंडाल्को ने 3502 रुपये प्रति टन कोल ब्लॉक में बोली लगाई थी। इस कोल ब्लॉक में 4।24 करोड़ टन कोयले का भंडार होने का अनुमान है। कोयला ब्लॉक के लिए बाल्को, स्टरलाइट, सेसा, अंबुजा आदि ग्रुप भी सक्रिय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed