फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA suspended, remarks against Rahul Gandhi

कांग्रेस विधायक बर्खास्त, राहुल के लिए बोले- गधे को घोड़ा नहीं बता सकता

Wed, 19 Oct 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA suspended, remarks against Rahul Gandhi
- फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने अपने एक विधायक को राहुल गांधी की तुलना गधे से करने के चलते निलंबित कर दिया है। कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस विधायक आरके राय को समन्वय समिति के सदस्यों की सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


हरिप्रसाद का कहना है कि विधायक के निष्कासन की रिपोर्ट अनुशासन समिति को भेज दी है। निलंबित विधायक आरके राय ने कांग्रेस पार्टी पर आभार जताते हुए कहा है कि उनके खिलाफ इसलिए कार्रवाई की गई क्योंकि उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, "मैं स्वतंत्र विचारों वाला सच्चा और बेबाक आदिवासी प्रतिनिधि हूं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो किसी गधे को घोड़ा नहीं बता सकते। राय ने कांग्रेस पर आदिवासी विरोधी होने का भी आरोप लगाया। यही नहीं राय का कहना है कि वो 2018 में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा जनता के सामने रखेंगे। आपको बता दें कि राय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेहद करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed