फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA Satyanarayan sharma said on Mahatma Gandhi and rahul Gandhi in raipur

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सत्यनारायण बोले-'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं'

Fri, 31 Mar 2023 01:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 01:42 PM IST
सार

महात्मा गांधी उस जमाने के देश के राष्ट्रपिता थे, तो राहुल गांधी आज के जमाने के राष्ट्रपुत्र हैं। देश के बेटे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रमाता की श्रेर्णी में हैं। अंग्रेजी राज में जैसा था, वैसा ही आज भी दिख रहा है। केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है।

विज्ञापन
Congress MLA Satyanarayan sharma said on Mahatma Gandhi and rahul Gandhi in raipur
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महात्मा गांधी उस जमाने के देश के राष्ट्रपिता थे, तो राहुल गांधी आज के जमाने के राष्ट्रपुत्र हैं। देश के बेटे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रमाता की श्रेर्णी में हैं। अंग्रेजी राज में जैसा था, वैसा ही आज भी दिख रहा है। केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है। एक महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को हिलाकर रख दिया था, उसी तरह एक अकेला राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को हिलाकर रख दिया है। आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपनी बातें रखना गुनाह हो गया है। अपराध हो गया है। कांग्रेस की बातें दबाने के लिए तरह-तरह के षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। ये बातें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रायपुर ग्रामीण के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद में अपनी बातें रखते हैं, तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। उनके माइक को बंद कर दिया जाता है। इस तरह से बीजेपी के मंत्री और नेता पूरी ताकत के साथ षड़यंत्र करने में लगे हुए हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने पर कहा कि आज तक किसी भी राजनीति दल ने ऐसा कृत्य नहीं किया जो मोदी सरकार कर रही हैं। विपक्ष को कुचलने का काम बीजेपी कर रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी परिवार को लेकर उन्होंने कहा कि जिस बलिदानी परिवार ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। न्यौछावर कर दिया, उसे बोलने का अधिकार नहीं है। खड़गे और राहुल गांधी जब कोई बात संसद में करते हैं,तो उनकी बात को काट दिया जात है। इसका मतलब ये है कि जो अंग्रेजीकाल में जो फिरंगी किया करते थे, वो आज इस देश में देखने को मिल रहा है। उसकी शुरुआत आज दिखाई दे रही है। मोदी राज में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करके उन्होंने तानाशाह पर मुहर लगा दी है। केंद्र के मंत्री सारी गरिमा को ताक पर रखकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। पीएम मोदी की बचाव में पूरी पार्टी उतर आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed