फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress makes major organizational reshuffle in states, Sukhdev Bhagat takes charge of Chhattisgarh

सीजी: कांग्रेस का राज्यों में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ की कमान; भूपेश बघेल असम भेजे गए

Sun, 06 Sep 2026 04:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 06 Sep 2026 04:52 PM IST
सार

चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस ने राज्यों के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने झारखंड के लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश के मौजूदा प्रभारी सचिन पायलट को पंजाब भेजा गया है।

विज्ञापन
Congress makes major organizational reshuffle in states, Sukhdev Bhagat takes charge of Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस ने राज्यों के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने झारखंड के लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश के मौजूदा प्रभारी सचिन पायलट को पंजाब भेजा गया है।
विज्ञापन


फेरबदल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जिम्मेदारी भी बदली गई है। उन्हें पंजाब प्रभारी पद से हटाकर अब असम का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच यह बदलाव हुआ है। वहां भूपेश बघेल की कार्यप्रणाली को लेकर कुछ नेताओं की नाराजगी सामने आने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन


कौन हैं सुखदेव भगत?
सुखदेव भगत लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सरकारी सेवा छोड़कर उन्होंने 2005 में चुनावी राजनीति में कदम रखा था। 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद जनवरी 2022 में कांग्रेस में लौट आए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने लोहरदगा सीट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed