फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   congress leaders KC Venugopal reached in Raipur, said on ED and BJP

केसी वेणुगोपाल पहुंचे रायपुर: बीजेपी पर बोला तीखा हमला, कहा- जहां भी चुनाव या महाधिवेशन होता है, ईडी आती है

Tue, 21 Feb 2023 02:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 02:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। कहा कि ईडी का छापा पूरी तरह से राजनीति विवाद का नतीजा है। जहां भी चुनाव या महाधिवेशन होता है, वहीं ईडी आती है।

विज्ञापन
congress leaders KC Venugopal reached in Raipur, said on ED and BJP
केसी वेणुगोपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। कहा कि ईडी का छापा पूरी तरह से राजनीति विवाद का नतीजा है। जहां भी चुनाव या महाधिवेशन होता है, वहीं ईडी आती है। पूरे भारत को ये सब पहले से ही पता है। कांग्रेस सीबीआई और ईडी के नाम से नहीं डरेगी। कांग्रेस किसी चीज से डरने या भागने वाली नहीं है। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि हमें कानून पर भरोसा है। कानून के हिसाब से लड़ेंगे। हमे पहले से ही आशंका थी, कि ऐसा हो सकता है। वेणुगोपाल के स्वागत में माना एयरपोर्ट पर मंत्री कवासी लखमा, विधायक विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, प्रदेश  में चल रही ईडी की कार्रवाई हमें पहले से मालूम था, जब भी कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा आयोजन करती है बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है, कांग्रेस ED और सीबीआई से डरने वाली नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कहा। अधिवेशन को लेकर के तमाम तरह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बड़ा अरेंजमेंट किया गया है। उन्होंने नवा रायपुर पहुंचकर महाधिवेशन स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद महाधिवेशन को लेकर समीक्षा करेंगे। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे। वहीं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री अमरजीत भगत और प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed