फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress leader suspended for misbehavior in congress office raipur

छत्तीसगढ: मीडिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में आपस में भिड़े दो नेता, पार्टी ने सन्नी अग्रवाल को किया निलंबित

Sun, 31 Oct 2021 01:43 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 01:43 PM IST
सार

राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं के बीच सार्वजनिक विवाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जशपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच कथित मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के मुद्दे पर दोनों गुटों के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसके बाद रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में दो नेता आपस में लड़ गए। 

विज्ञापन
Congress leader suspended for misbehavior in congress office raipur
Chhattisgarh Congress

विस्तार

शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अजीब वाक्या देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के सामने दो नेता आपस में भिड़ गए । इतना ही नहीं दोनों नेताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के मुख्य द्वार के ठीक सामने पार्टी के महामंत्री अमरजीत चावला और पूर्व सचिव सुशील सन्नी अग्रवाल के बीच विवाद हुआ। इस घटना के बाद पार्टी ने अग्रवाल को निलंबित कर दिया है।  

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व सचिव सुशील सन्नी अग्रवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का आदेश देते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया । 
विज्ञापन


सुशील सन्नी अग्रवाल पर गलत व्यवहार करने का आरोप
कांग्रेस कार्यालय में कथित हाथापाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पार्टी महामंत्री चावला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के वाहन को पार्किंग से हटाकर दूसरी जगह खड़ी करने की अपील की, इसपर सन्नी अग्रवाल आग बबूला होकर महामंत्री चावला के साथ बहस शुरू कर दी। बहस देखते ही देखते विवाद में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष मरकाम की मौजूदगी में  संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष अग्रवाल चावला की ओर गुस्से से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और गाली गलौज करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट पर उतर आए। नेताओं ने बताया कि सन्नी अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष मरकाम के पहुंचने के बाद भी गाली-गलौज करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed