फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress leader Digvijaya Singh said Inflation would be main issue in MP by elections

छत्तीसगढ़: दिग्विजय सिंह बोले- लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी, मध्यप्रदेश उपचुनाव में महंगाई मुख्य मुद्दा

Fri, 29 Oct 2021 04:05 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, धमतरी (छत्तीसगढ़)
पीटीआई, धमतरी (छत्तीसगढ़) Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Oct 2021 04:05 AM IST
सार

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि नोट बंदी और जीएसटी लागू होने के बाद छोटे उद्योग बंद हो गए। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। किसान परेशान हैं। पूरे तरीके से जनता में नाराजगी है। उसका फायदा उपचुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

विज्ञापन
Congress leader Digvijaya Singh said Inflation would be main issue in MP by elections
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को लेकर लोगों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है, जिसका मध्यप्रदेश में 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी को फायदा होगा। मध्यप्रदेश के एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के पिता की मृत्यु के बाद बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करने और उनके परिवार से मिलने धमतरी जिला मुख्यालय पहुंचे दिग्विजय सिंह ने नए संसद भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों पर पैसा खर्च करने के लिए केंद्र की आलोचना की।
विज्ञापन


संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में उपचुनाव से संबंधित सवाल पर सिंह ने कहा, ‘देश में मंहगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें दोगुनी हो रही हैं। केंद्रीय सीमाशुल्क कर हर रोज बढ़ रहा है। लोगों को खाद नहीं मिल रहा है। खाद के भाव बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार राज्यों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं दे रही है। समय पर खाद का आयात नहीं किया गया इसे कृषि मंत्री भी स्वीकार कर चुके हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वहीं नोट बंदी और जीएसटी लागू होने के बाद छोटे उद्योग बंद हो गए। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। किसान परेशान हैं। पूरे तरीके से जनता में नाराजगी है। उसका फायदा उपचुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।’


सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार फिजूलखर्ची पर अंकुश नहीं लगा रही है और कहा जा रहा है कि पैसा नहीं है। सेंट्रल विस्टा को लेकर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी का महल बन रहा है। उपराष्ट्रपति जी का महल बन रहा है। नई इमारतें बन रही हैं। नया संसद भवन बन रहा है। जबकि विश्व की सबसे पुरानी लोकतंत्र व्यवस्था ब्रिटेन की है। वहां आज भी दो सौ साल से ज्यादा पुराना संसद भवन है। वह आज भी वहीं बैठते हैं। इन्हें फिजूलखर्ची रोकनी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed