फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra is the wife of the thief said Uma Bharti

उमा भारती का विवादित बयान, प्रियंका गांधी को चोर की पत्नी बताया

Wed, 17 Apr 2019 09:03 AM IST
आसिम खान भाषा, दुर्ग
भाषा, दुर्ग Published by: आसिम खान Updated Wed, 17 Apr 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra is the wife of the thief said Uma Bharti
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के दौरान कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिन्दुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जब संवाददाताओं ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर भारती से सवाल किया तब उन्होंने कहा, ‘उनके पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।’ 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने के सवाल पर भारती ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। भारती ने चुनाव आयोग द्वारा योगी आदित्यनाथ और आजम खान के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में कहा कि आयोग ने योगी जी और आजम खान को एक जैसा दंड सुनाया है। जबकि दोनों के अपराध में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि एक का तो मामला इतना है कि मायावती जी ने कुछ कहा और उसकी प्रतिक्रिया में योगी जी ने कुछ कहा। उन्होंने भगवान का नाम लिया। किसी महिला का या किसी का अपमान नहीं किया।
विज्ञापन


लेकिन जो समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने किया है। उनके हिसाब से तो उन पर जो कार्रवाई होनी चाहिए वह सिर्फ बोलती बंद कर देनी की नहीं होनी चाहिए। बल्कि भारतीय दंड प्रक्रियाओं के अंतर्गत भारत की महिलाओं के अपमान करने के जितने भी कायदे कानून होते हैं वह सब उनपर लागू होने चाहिएं। उनको अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर भी उमा भारती ने कहा कि वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। पर अमेठी की जो रिपोर्ट सामने आई है उसको आधार बनाकर राहुल गांधी ने दो सीट से लड़ने का फैसला लिया है। मतलब यह है कि उन्होंने अमेठी से पहले ही अपनी हार मान ली है।

राज्य में वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक मात्र दुर्ग सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इस वर्ष हो रहे चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार और पाटन क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय बघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिनका मुकाबला कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर से है।


छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तीन चरणों में मतदान का फैसला किया है। पहले चरण में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ है। वहीं दूसरे चरण में 18 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए तथा तीसरे चरण में 23 अप्रैल को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed