{"_id":"58e26ff14f1c1b4c3e5b5185","slug":"congress-demands-complete-liquor-ban-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने की पूर्ण शराबबंदी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने की पूर्ण शराबबंदी की मांग
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी को लेकर कांग्रेस की मांग तेज हो चुकी है। बढ़ती मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अजीत जोगी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर शराब बेचने को लेकर बड़ा बयान दिया है। जोगी ने सीधे-सीधे रमन सरकार और संघ पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
जोगी ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा केवल ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्ति की है। उन्होंने रमन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब का व्यापार चलाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत की स्पष्ट सहमति दिखती है, क्योंकि इन तीनों की सहमति के बिना रमन सिंह में इतना साहस नहीं है कि वह ऐसी सरकारी शराब नीति अपनाने का निर्णय ले सकें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनएच से 220-500 मीटर की दूरी पर शराब दुकान खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए सरकारी कॉर्पोरेशन की ओर से शराब दुकान संचालित करने का फैसला लिया है। जिसके बाद से पूरे राज्यों में शराबबंदी का विरोध प्रदर्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन