फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress councilor beat up young man in Raipur, BJP lodged report

रायपुर: कांग्रेस पार्षद ने युवक को पीटा, भाजपा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 12 Jan 2021 06:01 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 12 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Congress councilor beat up young man in Raipur, BJP lodged report
थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया
किसी नेता का दबंगई दिखाना या गुंडागर्दी करना कोई नई बात नहीं है। रायपुर के राजातालाब इलाके में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां कांग्रेस के पार्षद ने रविवार को एक शख्स की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार के दिन वायरल हो गया।
विज्ञापन


महिला से की गाली-गलौच
वीडियो में कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी और उनके समर्थक लाठी व लात-घूसों से जय मंडावी नामक शख्स की पिटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं। जय राजातालाब इलाके में ही रहता है। वीडियो में एक महिला पिटाई करने वालों को रोकती हुई भी दिखाई दी। बताया जा रहा है कि वो जय की मां है। जानकारी के अनुसार जय की पिटाई करने वालों ने उसकी मां की एक भी न सुनी और उल्टा उनके साथ भी गाली-गलौज करने लगे। 
विज्ञापन

 



भाजपा ने खोला मौर्चा
इस घटना का वीडियो वॉयरल होने पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता जय की मां मीना को अनुसूचित जाति थाना ले गए, जहां उन्होंने पार्षद और उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। भाजपा नेता मामले में पार्षद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

लापता है जय
जय की मां का कहना है कि उनका बेटा मजदूरी करता है। वह रविवार को मजदूर कार्ड बनवाने के संबंध में पार्षद के कार्यालय में गया था। वहां पार्षद और उसके साथियों ने जय के साथ मारपीट की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद मंडावी वहां से भाग गया और अभी तक घर नहीं लौटा है, जिससे उसकी मां चिंतित है।

 
पार्षद ने दर्ज कराई रिपोर्ट
वहीं, पार्षद ने भी युवक के खिलाफ दफ्तर में तोड़-फोड़, नशे में गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। उनका कहना है कि हालात पर काबू पाने के लिए उन्होंने युवक को लात मारी। उनका दावा है कि जय नशे के कारोबार से जुड़ा है। 

राज्यसभा सांसद ने की निंदा 
मामले  में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने इस विडियो पर ट्वीट किया कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि का आदिवासी समाज की महिला और उसके बेटे के साथ ऐसा व्यवहार कांग्रेस पार्टी की जनजातीय समाज के प्रति सोच को दर्शाती है । इस घटना की जितनी निंदा कि जाए, कम है । भाजपा पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed