फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Complete cancer hospital work by December 25, Health Minister Shyam Bihari Jaiswal issues strict warning

सीजी: 25 दिसंबर तक पूरा करें कैंसर अस्पताल का काम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी सख्त चेतावनी

Sat, 10 Oct 2026 03:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

निर्माणाधीन राज्य कैंसर अस्पताल का काम 25 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए। देरी पर ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण में सिम्स की नई बिल्डिंग, सुरक्षा और सड़क निर्माण पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Complete cancer hospital work by December 25, Health Minister Shyam Bihari Jaiswal issues strict warning
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोनी स्थित निर्माणाधीन राज्य कैंसर अस्पताल का काम 25 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर काम पूरा न होने की स्थिति में संबंधित ठेका कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बिलासपुर के कोनी में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और राज्य कैंसर अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री ने ठेका कंपनी के कर्मचारियों से काम पूरा होने की तारीख पूछी, तो कर्मचारियों ने जल्द काम पूरा करने की बात कही लेकिन कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई। इस पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि अस्पताल निर्माण की तारीख पहले ही तीन बार बढ़ाई जा चुकी है, इसलिए अब ठेका कंपनी 25 दिसंबर तक हर हाल में काम पूरा करे।
विज्ञापन


सिम्स की नई बिल्डिंग और सुरक्षा प्रबंध
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सीधे जमीन देखने जाने के बजाय सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की छठी मंजिल पर पहुंचे। वहां से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अस्पताल के पीछे स्थित करीब 10 एकड़ खाली सरकारी जमीन दिखाई। विधायक ने बताया कि इस जमीन पर सिम्स की नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव है। इसमें से करीब 2.5 एकड़ जमीन वन विभाग के अधीन आती है। इस संबंध में डॉ. बीपी सिंह ने जानकारी दी कि विभाग वन विभाग से पहले ही पत्राचार कर चुका है। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के खुले रैंप को देखकर विधायक सुशांत शुक्ला ने सुरक्षा का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रैंप खुला रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और यह आत्महत्या जैसी घटनाओं के लिहाज से भी संवेदनशील स्थान बन सकता है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत रैंप पर सुरक्षा जाली लगाने की मंजूरी दी। विधायक ने अस्पताल परिसर में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके अलावा डॉ. बीपी सिंह ने अस्पताल की मशीनों में आने वाली छोटी-मोटी खराबियों को तत्काल दूर करने के लिए अलग से बजट जारी करने की मांग की, ताकि उपकरण खराब होने पर मरीजों के इलाज में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन


क्षमता से अधिक सवारी पर अटकी लिफ्ट
निरीक्षण समाप्त होने के बाद पांचवीं मंजिल से नीचे उतरते समय एक लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए। लिफ्ट में 12 से ज्यादा लोगों के चढ़ जाने के कारण लिफ्ट आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अर्चना सिंह और सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति को नीचे आने के लिए दूसरी लिफ्ट का सहारा लेना पड़ा। इस घटना ने अस्पताल में लिफ्ट के सुरक्षित उपयोग और क्षमता के नियमों के कड़ाई से पालन का मुद्दा सामने ला दिया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव का फोन आया और वे भी तुरंत मौके पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने प्रस्तावित योजनाओं तथा जारी निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों के साथ अस्पताल से जुड़ी भावी योजनाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, डॉ. बीपी सिंह, सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और डॉ. भूपेन्द्र कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन रास्तों से जुड़ सकेगा अस्पताल परिसर
अस्पताल परिसर तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए कामधेनु विश्वविद्यालय के पास से और अस्पताल के पीछे से नई सड़क निकालने का फैसला लिया गया। यह नई लिंक रोड बनने के बाद सुपरस्पेशलिटी अस्पताल परिसर तक पहुंचने के लिए कुल तीन रास्ते उपलब्ध हो सकेंगे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधायक सुशांत शुक्ला और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय से सड़क निर्माण के प्रस्ताव पर जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed