फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector suspends center in charge after finding irregularities in paddy procurement in Kabirdham

Kabirdham: खरीदी में गड़बड़ी, केंद्र में कम मात्रा में मिला धान; कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को किया सस्पेंड

Sat, 20 Jan 2024 09:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Jan 2024 09:32 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में अब धान खरीदी का अंतिम दौर चल रहा है। साथ ही अब धान खरीदी में गड़बड़ी भी सामने आ रही है। ऐसे में कलेक्टर ने धान केंद्र प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Collector suspends center in charge after finding irregularities in paddy procurement in Kabirdham
धान खरीदी को लेकर कलेक्टर ने समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में नवंबर 2023 से धान खरीदी जारी है। अब खरीदी का अंतिम दौर चल रहा है। इस बीच धान खरीदी में गड़बड़ी भी सामने आ रही है। केंद्र में कम मात्रा में धान मिलने पर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र बोदा के प्रभारी रमेश मेरावी के खिलाफ धान उपार्जन केंद्र बोदा में अब तक खरीदी गई धान में से शेष बचे धान का भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर सस्पेंड किया है। बोदा में अब तक खरीदी गई धान में से शेष बचे धान का भौतिक सत्यापन में 24 हजार 854 नग धान से भरे हुए बोरी रेंडमली गिनती में कम होना पाया गया। 
विज्ञापन


आर्द्रतामापी मीटर 11 जनवरी से आज तक खराब होना पाया गया। इसके अतिरिक्त 12 जनवरी को आर्द्रतामापी मीटर के जांच बिना धान खरीदी का कार्य प्रभारी द्वारा किया गया है। यह कृत्य समिति में लागू कर्मचारी सेवा नियम के विपरीत प्रतीत होता है। इस कारणों से धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी रमेश मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही उनके स्थान पर सुरेश पटेल प्रभारी संस्था प्रबंधक को धान खरीदी का प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के बचे हुए दिनों में ईमानदारी और अलर्ट रहते हुए पात्र किसानों का धान खरीदी करने के संबंध में राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग की बैठक ली। कलेक्टर ने अवैध धान पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने, अभियान चलाकर रकबा समर्पण की कार्रवाई करने समेत अन्य निर्देश दिए है। कलेक्टर महोबे ने कहा कि धान खरीदी के लिए शेष छह दिन बचे हुए हैं। इन दिनों में सिर्फ पात्र किसानों का ही धान की खरीदी करना है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही नही होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed