फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector-SP listened to the problems of villagers in Naxalite affected area in Gariaband

Gariaband News: नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे कलेक्टर-एसपी, बच्चों को बैग-कॉपियां, महिलाओं को बांटी साड़ियां

Mon, 03 Jul 2023 08:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

गरियाबंद में कलेक्टर आकाश छिकारा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले और सीआरपीएफ 65 बटालियन के एके सिंह के साथ जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके मे पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। 

विज्ञापन
Collector-SP listened to the problems of villagers in Naxalite affected area in Gariaband
गरियाबंद के नक्सल प्रभावित गांव में एसपी ने बच्चों को वितरित की स्कूली सामग्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कलेक्टर आकाश छिकारा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले और सीआरपीएफ 65 बटालियन के एके सिंह के साथ जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके मे पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं बच्चों को बैग, कॉपियां, महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को छाते का वितरण किया। 

विज्ञापन


नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम आमामोरा में अफसर सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत शामिल हुए थे। कलेक्टर और एसपी को अपने बीच पाकर गांव के लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने ग्रामीण से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं एसपी भी गांव के स्कूली बच्चों से रूबरू हुए। 
विज्ञापन


अफसरों ने बच्चों को अच्छी लगन और ईमानदारी के साथ पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पुस्तक, कंपास, पेन, महिलाओं को साड़ी,  पुरुषों को लुंगी, छाते का वितरण किया। साथ ही युवाओं को क्रिकेट किट, बॉलीबाल और 10-10 फुटबाल किट प्रदान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed