फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   collector-sp conference in chhattisgarh: CM bhupesh taking meeting in raipur

Chhattisgarh में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस:CM बघेल बोले-आंकड़े मत दिखाएं, SP गश्त करें; शुरू होगी महिला PCR

Sat, 08 Oct 2022 12:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस पहले सितंबर में होनी थी, लेकिन गणेश विसर्जन और नए जिलों के उद्घाटन की वजह से इसे टाल दिया गया था। पिछले साल 21-22 अक्टूबर को रायपुर में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस हुई थी।
 

विज्ञापन
collector-sp conference in chhattisgarh: CM bhupesh  taking meeting in raipur
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : social media

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त रूख अपनाया है। कहा कि, महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस कठोर कदम उठाए। मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए जल्द ही महिला पीआर वाहन कर शुरुआत करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र मजबूत होगा, ताकि अपराध को घटित होने से पहले रोका जा सकेगा। CM बघेल शनिवार को कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस ले रहे हैं। 
विज्ञापन


विजिबल पुलिसिंग नजर आनी चाहिए
रायपुर स्थित सर्किट हाउस में हो रही कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि विजिबल पुलिसिंग नजर आनी चाहिए। सभी एसपी स्वयं रात्रि गश्त में निकलें। अपराधों की रोकथाम करते हुए केवल छोटे स्तर पर कार्यवाई न करें और आंकड़े न देकर ठोस कार्ययोजना को अंजाम दें। 
विज्ञापन


नशे का कारोबार खत्म करने सोर्स तक जाएं
मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य और पड़ोसी प्रदेशों से हो रही नशे की तस्करी रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करे। इसके लिए पड़ोसी राज्यों से भी हर स्तर पर जरूरी समन्वय बनाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे मामलों के सोर्स तक पहुंचकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि नशे का सामान आसानी से क्यों उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टा, चाकूबाजी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए कि ऑनलाइन जुआ पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अनूसूचित जाति, जनजाति के विरुद्ध अपराधों पर पीड़ित को सहायता राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराएं। चाकूबाजी की घटनाओं पर भी तेजी से कार्रवाई करें। उन्होने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए कि ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी ना हों और अपराधियों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। मु

चिटफंड कंपनियों से रिकवरी पर जताई नाराजगी
कॉन्फ्रेंस शुरू होते ही मुख्यमंत्री बघेल ने चिटफंड कंपनियों को लेकर नाराजगी जताई। कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी होने पर उन्होंने अफसरों से कहा है कि अन्य राज्यों में उनकी संपत्ति हो तो उसकी कुर्की की कार्रवाई शुरू करें। इसके लिए कोर्ट के माध्यम से कुर्की कराने का प्रयास किया जाए। बैठक की शुरुआत में DGP चिटफंड कंपनियों को लेकर जानकारी दे रहे थे। साथ ही CM ने नशे के कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। कहा कि सोर्स तक जाएं। 

पहले दिन दोपहर तक ही बैठक
पहले दिन 8 अक्तूबर को कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सभी संभागा आयुक्त, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे। दोपहर करीब 2.30 बजे के भोजन के बाद पुलिस अफसरों को बैठक छोड़कर जाने की अनुमति होगी। फिर समीक्षा बैठक में सभी कलेक्टर्स के साथ संभागीय आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत और आयुक्त नगर निगम उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिन 9 अक्तूबर को फिर सुबह 9.30 बजे से समीक्षा बैठक शुरू होगी। इसके दिन भर चलने की संभावना है। 


महासमुंद में रामचंडी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके बाद शनिवार दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से 3.20 बजे महासमुंद जिले के विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर पहुंचेंगे। यहां रामचंडी मंदिर स्थित मैदान में राम चंडी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से शाम 5.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed