फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   collector handed over appointment letters for fourth class posts 22 dependents in Chhattisgarh

Chhattisgarh: 22 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, कलेक्टर ने चतुर्थ श्रेणी के पद पर सौंपे नियुक्ति पत्र

Sat, 11 Jan 2025 12:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 11 Jan 2025 12:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में 22 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। अपने पालक के असामयिक निधन के बाद नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे 22 आश्रितों को कलेक्टर अवनीश शरण ने मंथन सभागार में सभी कोक चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे। 

विज्ञापन
collector handed over appointment letters for fourth class posts 22 dependents in Chhattisgarh
22 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में 22 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। अपने पालक के असामयिक निधन के बाद नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे 22 आश्रितों को कलेक्टर अवनीश शरण ने मंथन सभागार में सभी कोक चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 31 दिसंबर 2024 को विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि सभी नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी 2025 तक पूरी की जाएं। बिलासपुर नगर निगम ने इन निर्देशों का पालन करते हुए तत्परता से कार्य किया और समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर सभी आश्रितों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र पाकर आश्रितों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर आभार जताया। उप मुख्यमंत्री साव ने आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब मन लगाकर काम करें और संस्थान की प्रगति में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया है। नियुक्ति पाने वालों में नीता ठाकुर, रानो उर्फ क्षमता, वेद प्रकाश, अन्नपूर्णा सोनी, परिवेश परिहार, लक्ष्मी जनोकर, गीता श्रीवास, हसीना बानो, नीलेश श्रीवास, अजीत, मो. यूनूस खान,  मीना पाल, बीना, शेख अमीन उल्ला, विनोद कुमार डागोर, मीरा तिवारी, रजनी गुप्ता, प्रदीप बघेल, शेखर, मो. यूनूस,संजय कुमार और रेशमा मलिक शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed