फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold wave warning in 10 districts at chhattisgarh

Chhattisgarh: ठंड का सितम जारी, मौसम विभाग का अलर्ट, 10 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, 48 घंटे में दिखेगा असर

Sun, 08 Jan 2023 01:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 01:08 PM IST
सार

छ्तीसगढ़ में अभी ठंड का सितम जारी है। पिछले दिनों की अपेक्षा मौसम में कोई बदलान देखने को नहीं मिला है। हालांकि राजधानी रायपुर में सुबह से ही मौसम खिला हुआ है। धूप निकली हुई है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम और सुबह के समय तापमान में ज्यादा गिरावट होने से ठंड ज्यादा लग रही है।

विज्ञापन
Cold wave warning in 10 districts at chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छ्तीसगढ़ में अभी ठंड का सितम जारी है। पिछले दिनों की अपेक्षा मौसम में कोई बदलान देखने को नहीं मिला है। हालांकि राजधानी रायपुर में सुबह से ही मौसम खिला हुआ है। धूप निकली हुई है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम और सुबह के समय तापमान में ज्यादा गिरावट होने से ठंड ज्यादा लग रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के तीन संभागों में शीतल लहर का असर देखने को मिल सकता है। यह चेतवनी 9 जनवरी तक के लिए जारी की गई है।

विज्ञापन


छ्तीसगढ़ के कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कवर्धा, पेंडारोड और दुर्ग और उससे लगे जिलों में एक दो पॉकेट में शीतलहर की संभावना है। बीते दिनों से पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में उत्तर से ठंड हवाओं के चलने की वजह से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिन तक और मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। वहीं दुर्ग-भिलाई में भी सुबह से धूप निकली है। यहां सुबह से ही ठंड हवाएं चल रही हैं। यहां पर मौसम विभाग ने शाम तक ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। दुर्ग का तापमान अधिकतम 27% और न्यूनतम 7% डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। 
विज्ञापन




कई जिलों में भीषण शीतलहर की संभावना 
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भीषण शीतलहर चलने की संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है। इन जिलों में कोरिया में सबसे कम 3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं जशपुर में 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों में घना कोहरा और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। शनिवार को राजधानी में बादल छाए रहे और दिन भर ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अहसास भी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन 
शनिवार सुबह भी हल्के बादल छाए रहे। शुष्क और ठंडी हवाओं के आगमन के से न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर सर्दी और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। हवा की दिशा बदलने से आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। हवा का रुख बदलने से प्रदेश में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed