{"_id":"66210c7406c59b99500bd64e","slug":"cm-vishnudev-sai-said-it-is-necessary-to-end-congress-to-end-naxalites-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सीएम साय बोले, नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी; अब खून से लाल नहीं होने देंगे बस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सीएम साय बोले, नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी; अब खून से लाल नहीं होने देंगे बस्तर
Thu, 18 Apr 2024 05:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़कर बहुत जल्द छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराएगा।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 29 नक्सली ढेर हुए थे। इसके बाद कुछ राजनीतिक दलों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताया और मुठभेड़ की जांच की मांग की। वहीं, इस पर पलटवार करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, 'नक्सलियों को शहीद बताने वाले 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है।'
विज्ञापन
सीएम साय ने कहा, 'अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को करने जा रही है। सीएम साय ने कहा, 'कांकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है जो अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है।'
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, 'लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी। साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।'
विज्ञापन