फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai joins nomination of BJP candidate Tokhan Sahu from Bilaspur Lok Sabha

Lok Sabha Elections: भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय, कहा- भाजपा का अच्छा माहौल

Thu, 18 Apr 2024 06:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Apr 2024 06:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का अच्छा माहौल है। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी। 
 

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai joins nomination of BJP candidate Tokhan Sahu from Bilaspur Lok Sabha
भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने नामांकन दाखिल किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सीएम साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का अच्छा माहौल है। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी। मोदी की गारंटी और गारंटी की गारंटी पर जनता को भरोसा है। यही वजह है कि देश में फिर से मोदी की सरकार आएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब कांग्रेस जीतती है तो ईवीएम पर ब्लेम नहीं करती और हारने के बाद पूरा ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है, जब जीते हैं तो फिर क्यों नहीं कहते कि ईवीएम खराब था, इसलिए जीत गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के वादों और उसे पूरा करने की इच्छा शक्ति को देखते हुए ही आज देश में सब तरह भाजपा की लहर है और प्रधानमंत्री फिर एक बार नरेंद्र मोदी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed