फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM vishnudev Sai announced landless labourers will get 10 thousand rupees annually in Chhattisgarh

'मोदी की एक और गारंटी पूरी': छत्तीसगढ़ के भूमिहीन श्रमिकों को मिलेगा सालाना 10-10 हजार रुपये,CM साय ने की घोषणा

Sun, 19 Jan 2025 12:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Jan 2025 12:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के भूमिहीन श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। राज्य के सभी भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 10-10 हजार रुपये मिलेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर दी है। सीएम साय ने मोदी की एक और गारंटी को पूरी करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
CM vishnudev Sai announced landless labourers will get 10 thousand rupees annually in Chhattisgarh
भूमिहीन श्रमिकों को मिलेगा सालाना 10-10 हजार रुपये सीएम साय ने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भूमिहीन श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। राज्य के सभी भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 10-10 हजार रुपये मिलेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर दी है। सीएम साय ने मोदी की एक और गारंटी को पूरी करने की घोषणा की है। राज्य के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रुपये की राशि सालाना प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में आज ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के पांच लाख 62 हजार श्रमिकों को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज लगभग 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से सक्ती जिले के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 15 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे हैं। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में 8.47 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इनमें से कई हितग्राही अपने आवास में गृह प्रवेश कर रहे है। बीते दिनों केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा आए थे जहां उन्होंने 3.5 लाख अतिरिक्त आवास की स्वीकृति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि इसके साथ ही आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि अथवा 5 एकड़ असिचिंत भूमि, 15 हजार तक की मासिक आमदनी है, वे भी आवास हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। इससे किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed