Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudeo sai bhopal Visit, read here today programs

भोपाल दौरे पर रहेंगे सीएम साय: सीबीआई सौरभ चंद्राकर को करेगी कोर्ट में पेश; पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Thu, 12 Nov 2026 10:27 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

सीबीआई आज गुरुवार को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी होगी। सीबीआई रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। पिछले 8 दिनों से सीबीआई सौरभ चंद्राकर से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
CM Vishnudeo sai bhopal Visit, read here today programs
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। सीएम दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे भोपाल से रायपुर के लिए निकलेंगे। 

विज्ञापन


सीएम साय लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे से आने के बाद शाम पांच बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। 


आज रेडियो पर सुनें ‘दीदी के गोठ’
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड गुरुवार 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस एपिसोड का विषय योजना के तहत ‘सोलर दीदी’ है। कार्यक्रम में सोलर दीदियां अपनी कहानी और अनुभव शेयर करेंगी। ‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी’ की भावना पर आधारित यह मासिक रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के अनुभवों और उनकी पहल को श्रोताओं तक पहुंचाने का मंच है। कार्यक्रम का प्रसारण हर महीने के दूसरे गुरुवार को किया जाता है। इस बार के एपिसोड में सोलर दीदियों पर केंद्रित बातचीत के जरिए श्रोता उनके अनुभव जान सकेंगे।
विज्ञापन



सीबीआई सौरभ चंद्राकर को आज कोर्ट में करेंगी पेश
सीबीआई आज गुरुवार को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी होगी। सीबीआई रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। पिछले 8 दिनों से सीबीआई सौरभ चंद्राकर से इस मामले में पूछताछ कर रही है। आज रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई चंद्राकर को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति
मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण दो नवंबर तक पूरा कर लिया गया है। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाताओं को नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने और अन्य दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।



मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका आज से 
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।  एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के संदर्भ में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दावा-आपत्ति और पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। ऐसे में जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या किसी तरह की गलती है, तो वे तय समय में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed