{"_id":"699af42791b4c9e26f0b7e1a","slug":"cm-sai-big-statement-on-the-surrender-of-naxalite-leader-devji-said-backbone-of-naxalites-is-breaking-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली लीडर देवजी के समर्पण पर सीएम साय का बड़ा बयान: बोले– लगातार सफल हो रहे ऑपरेशन, टूट रही नक्सलियों की कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली लीडर देवजी के समर्पण पर सीएम साय का बड़ा बयान: बोले– लगातार सफल हो रहे ऑपरेशन, टूट रही नक्सलियों की कमर
Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सरकार को एक और अहम सफलता मिली है। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है और देवजी का समर्पण इसी कड़ी की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सरकार को एक और अहम सफलता मिली है। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है और देवजी का समर्पण इसी कड़ी की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि संग्राम नामक नक्सली ने भी हथियार छोड़ दिए हैं, जिससे स्पष्ट है कि संगठन की पकड़ कमजोर हो रही है।
बालौदाबाजार रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान का असर दिख रहा है और कई नक्सली मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने इसे राज्य की शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक संकेत बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि वे गुरु घासीदास की तपोस्थली गैरादपुरी में आयोजित मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। धर्मांतरण के मुद्दे पर चल रही सियासी बहस के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बजट सत्र में संबंधित विधेयक पेश करेगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून को लेकर थोड़ा इंतजार करना होगा, जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।