फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm declared judicial inquiry for adesmeta clash

एड़समेटा कांड: होगी न्यायिक जांच, परिजनों को पांच लाख

Mon, 20 May 2013 04:42 PM IST
जगदलपुर
जगदलपुर Updated Mon, 20 May 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
cm declared judicial inquiry for adesmeta clash

बीजापुर जिले के एड़समेटा गांव में हुई मुठभेड़ की न्यायिक जांच होगी। जस्टिस वीके अग्रवाल इसकी न्यायिक जांच करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को वरिष्ठ अफसरों के साथ घटना की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया।

साथ ही सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

रमन सिंह ने अपने निवास पर बैठक कर चर्चा की, जिसमें यह बात सामने आई की मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवानों ने लड़ाई लड़ी। साथ ही नक्सलियों की फायरिंग में एक जवान शहीद हुआ है।

इसलिए फैसला हुआ कि मामले की न्यायिक जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाए।

उल्लेखनीय है कि जवानों को एड़समेटा गांव में नक्सलियों की बैठक होने की सूचना मिली थी। जवानों ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे गांव में गोलीबारी कर दी। इसमें आठ ग्रामीणों के जान चली गई।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों ने नक्सलियों के होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि मारे गए सभी लोगों में गांव वाले थे। वे स्थानीय पर्व मनान के लिए बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
एड़समेटा मुठभेड़ को लेकर कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही कांग्रेस ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए इसके लिए विधायक कवासी लखमा की अध्यक्षता में एक जांच समिति भी बनाई है।


कांग्रेस का कहना है कि 10 साल के मासूम गुड्डू कारम, 12 साल के बहादुर और 15 वर्षीय पुनेम लखमा की हत्या के बाद उन्हें नक्सली साबित करने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस जांच कमिटी घटना स्थल का दौरा करेगी, मृतकों के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed